फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: दिल्ली पुलिस में चयन की अधूरी रह गई ख्वाहिश, रेलवे स्टेशन पर सीआईएसएफ जवान की ट्रेन से गिरकर मौत

Thu, 27 Aug 2026 01:06 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सीआईएसएफ जवान विवेक डागुर दिल्ली पुलिस की शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए आ रहे थे। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर वह ट्रेन से गिर गए और उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सीआईएसएफ के जवान विवेक डागुर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान अलीगढ़ के टप्पल निवासी विवेक डागुर (23) की बृहस्पतिवार सुबह दाऊद खां के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। विवेक दिल्ली पुलिस के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए घर आ रहे थे। 

विज्ञापन


आरपीएफ के पोस्ट कमांडर अजीत तिवारी के अनुसार सुबह करीब 05:10 बजे मिनी कंट्रोल रूम टूंडला से दाऊद खां-अलीगढ़ स्टेशन के बीच किमी संख्या 1324/20-22 पर किसी व्यक्ति के ट्रेन हादसे का शिकार होने की सूचना मिली। मृतक की पहचान सीआईएसएफ जवान विवेक डागुर पुत्र गुलवीर सिंह निवासी गांव सालपुर, तहसील खैर, थाना टप्पल के रूप में हुई। विवेक के पास से यात्रा संबंधी कोई टिकट अथवा पास नहीं मिला।

चचेरे भाई के बेटे श्यामवीर सिंह और दोस्त दिनेश कुमार ने बताया कि विवेक भुवनेश्वर स्थित एयरपोर्ट पर तैनात थे। एक दो दिनों में दिल्ली में दिल्ली पुलिस की फिजिकल परीक्षा थी। उसी में शामिल होने के लिए घर आ रहे थे। हादसे की खबर से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सीओ बन्नादेवी धनंजय सिंह ने बताया कि ट्रेन से उतरते समय हादसा होने की बात सामने आई है, हालांकि हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


छोटे भाई को भी अभी नहीं दी गई हादसे की सूचना
विवेक दो भाइयों में बड़े थे। छोटा भाई अभिषेक डागुर भी करीब छह माह पहले सीआईएसएफ में भर्ती हुआ है और वर्तमान में चेन्नई में प्रशिक्षण ले रहा है। अभिषेक भी रक्षाबंधन पर गांव आ रहा है। अभी तक उसे बड़े भाई के साथ हुए हादसे की जानकारी नहीं दी गई है। 

जवान के बलिदान से टूटा था गांव
विवेक की मौत की खबर ने गांव सालपुर को एक बार फिर गम में डुबो दिया है। कुछ दिन पहले ही गांव निवासी जवान जितेंद्र शर्मा की विमान हादसे में जान चली गई थी। ग्रामीण अभी उस दुख से पूरी तरह उबर भी नहीं पाए थे कि अब सीआईएसएफ जवान विवेक डागुर की मौत ने पूरे गांव को फिर से झकझोर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें