फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: रक्षाबंधन से एक दिन पहले परिवार में छाया मातम, काम से लौट रहे मिष्ठान विक्रेता को जेसीबी ने रौंदा, मौत

Thu, 27 Aug 2026 12:47 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रामबाबू शर्मा हलवाई की दुकान पर कार्यरत थे। रोजाना की तरह वह देर रात अपना काम खत्म करके स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। जब वह जेल पुल के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रही एक अनियंत्रित जेसीबी ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन की तैयारियों में लगे मिष्ठान विक्रेता रामबाबू (60) की बुधवार की देर रात जेल रोड पुल पर जेसीबी की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बन्नादेवी थाना क्षेत्र के कांति विहार निवासी रामबाबू शर्मा क्वार्सी क्षेत्र में स्थित एक हलवाई की दुकान पर कार्यरत थे। रोजाना की तरह वह बुधवार की देर रात अपना काम खत्म करके स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। जब वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जेल पुल के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रही एक अनियंत्रित जेसीबी ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामबाबू स्कूटी सहित सड़क पर जा गिरे और जेसीबी के पहिए के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी जेसीबी चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल रामबाबू को लेकर जिला अस्पताल गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को को पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।  इस  हादसे से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें