प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।
- फोटो : CITY OFFICE
सिटी क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च शिशियापाड़ा के बैनर तले रविवार को लुईजा सोल्स स्टेपल हॉल में सिंग फॉर क्राइस्ट सिंगिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। इसमें चर्च ऑफ अशेंसन घंटाघर की संगीत मंडली विजेता रही।
यहां बन्ना देवी चर्च की मंडली दूसरे तो संत फिदेलिस चर्च की संगीत मंडली तीसरे स्थान पर रही।
यहां छह चर्चों की संगीत मंडली ने अपनी प्रस्तुति दी तो माहौल भक्तिमय हो गया। सिंगिंग कंपटीशन के साथ मसीह समाज ने ईश्वर के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर फादर यूसुफ दास, फादर अमित ऑस्मंड, फादर जॉन रोशन फरेरा, पास्टर याकूब बेंजिमिन, पास्टर हाबिल ग्यान, फादर लौरेंस दास, फादर मिसेज रंजीता दास आदि मौजूद रहीं।