पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती युवा दंपती कोरोना वायरस की चपेट में नहीं है। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) में खून, सीरम एवं स्लाब टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
चीन के वुहान प्रांत से लौटे युवा दंपती को बुखार, खांसी व अन्य तकलीफ होने पर पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। महानगर के नगला जमालपुर निवासी युवक चीन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। जबकि उसकी पत्नी उसके साथ रहती थी। कोरोना वायरस होने की आशंका से दोनो को भर्ती कराया गया था। एसीएमओ डॉ. पीके शर्मा एवं पं. दीनदयाल अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। दोनों स्वस्थ हैं।