फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम वर्दी: चौकी इंचार्ज ने चाय विक्रेता को बेरहमी से पीटा, कान में गंभीर चोट, दुकान भी करा दी बंद, होगी जांच

Tue, 22 Apr 2025 05:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रमोद तिवारी के अनुसार दुकान के पास कुछ युवकों में झगड़ा हुआ था। एक फायर होने की आवाज भी सुनी गई। इसी बीच वहां दरोगा व उनके साथ कुछ सिपाही आए।
आरोप है कि बस इसी बात पर दरोगा ने कहा कि तेरे कान बहुत सुनते हैं। इसके बाद उसे थप्पड़ों से जमकर पीटा।
विज्ञापन
पुलिस शुरू करेगी जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के हरदुआगंज की तालानगरी चौकी के प्रभारी दरोगा पर चौराहे के चाय विक्रेता की पिटाई करने, जिससे उसका कान जख्मी होने का आरोप है। इस मामले में पीड़ित दुकानदार ने 21 अप्रैल को एसएसपी से शिकायत की है। जिसमें यह भी आरोप है कि अब दरोगा दुकान तक नहीं खुलने दे रहा।

विज्ञापन


मामला इसी माह की 16 तारीख का है। यहां तालानगरी के यूपीसीडा चौराहा पर स्थित दुकान में प्रमोद तिवारी निवासी मधुर एन्कलेव चाय की दुकान चलाता है। प्रमोद तिवारी के अनुसार इसी दुकान से वह अपने माता, पिता, बहन व परिवार का पालन पोषण करता है। वाकये की शाम दुकान के पास कुछ युवकों में झगड़ा हुआ था। एक फायर होने की आवाज भी सुनी गई। इसी बीच वहां दरोगा व उनके साथ कुछ सिपाही आए।

उन्होंने आते ही पूछा कि तुमने फायर की आवाज सुनी थी। इस पर प्रमोद ने हां में जवाब देते हुए कहा कि सुनी थी। आरोप है कि बस इसी बात पर दरोगा ने कहा कि तेरे कान बहुत सुनते हैं। इसके बाद उसे थप्पड़ों से जमकर पीटा। इसके बाद दुकान बंद कराकर चले गए। पिटाई के बाद वह थाने भी गया। मगर उसकी वहां नहीं सुनी गई। रात में उसके कान में दर्द हुआ तो दीनदयाल अस्पताल जाकर दवाई ली।
विज्ञापन


अगली सुबह जांच में कान में गंभीर चोट होने की बात कह दी। अब वह उपचार करा रहा है। साथ में उसकी दुकान भी नहीं खुलने दी जा रही। पीडि़त ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी है। एसपीआरए अमृत जैन का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें