फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझा बना मौत का धागा, खुलेआम बिक रहा

Thu, 18 Aug 2016 01:19 AM IST
दीपक शर्मा
विज्ञापन
चाइनीज मांझा बना मौत का धागा, खुलेआम बिक रहा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौत का धागा बन चुका चाइनीज मांझा शहर में भी खुलेआम बिक रहा है। दिल्ली में इस मांझे का शिकार होकर तीन लोग जान गवां चुके हैं। एक दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर सहित गाजियाबाद का एक बच्चा बुरी तरह इससे जख्मी हो गया है।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले ही अलीगढ़ में भी दो लोग इस मांझेे का शिकार होकर बेहद गंभीर हालत में पहुंच गए थे। लेकिन इन घटनाओं के बाद भी शहर में ऐसी कई जगह हैं, जहां पर यह चाइनीज मांजा खुलेआम बिक रहा है। लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। ऐसे में यह प्रश्न विचारणीय है कि क्या और हादसों का इंतजार किया जा राह है।
शहर में ऊपरकोट, देहली गेट क्षेत्र, उस्मानपाड़ा, जयगंज, फिरदौस नगर, शहंशाहबाद आदि इलाकों में यह चाइनीज मांजा खुलेआम मिल रहा है। विचार करें कि कुछ दिनों पहले मीनाक्षी फ्लाई ओवर पर सासनी गेट आवास विकास कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति इसकी चपेट में  आकर जख्मी हुए थे। इसी तरह टीकाराम बिल्डिंग निवासी  कारोबारी के परिवार का एक बच्चा इसकी चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हुआ था।
विज्ञापन

क्या है यह मांझा
यह एक साधारण धागा ही होता है जिस पर ग्लास कोट होता है। इस ग्लास कोट के साथ ही यह धागा किसी तेज ब्लेड की सी धार हासिल कर देता है। पतंग के कटने पर जब यह मांजा नीचे गिर रहा होता है तो इसकी चपेट में वाहन चालक के आने पर उसकी गर्दन पर यह किसी तलवार की तेज धार जैसा वार करता है। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए दिल्ली सरकार को लिखा। इस पर वहां प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें