कस्बा छर्रा में बरौली रोड स्थित विकास वाटिका में जीनियस सुपर डांस क्लासेस संस्था की ओर से ड्रीम आर्टिस्ट डांस एंड मॉडलिंग, मेकअप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, खुर्जा, मेरठ, बुलंदशहर के बच्चों ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को मेडल, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन शिवम सैनी, सूरज राय एवं सोहेल शाह ने किया। शुभारंभ बबलू होल्कर ने किया। निर्णायक मंडल में पंकज राजपूत, तान्या अरोरा, आकाशदीप रहे। मौके पर सचिन कुमार, कृष्णा, अभी शर्मा, मोहम्मद आरिफ, सूरज, कनक शर्मा, योगेश यादव, डॉ. राजीव यादव, प्रमोद शर्मा, शिवम गुप्ता, प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।