फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बच्चे बोले, घबराएं नहीं, कोविड रोधी टीका लगवाएं

विज्ञापन
पंडित दीनदयाल चिकित्सालय में दिशा को वैक्सीन लगाती एसवी गीता डे। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
आज के बच्चे (12 से 14 वर्ष) बहुत समझदार हैं। उन्हें स्वयं की ही नहीं, परिवार एवं देश- दुनिया की भी चिंता है। टीकाकरण में तो बड़ों से ज्यादा समझदारी दिखा रहे हैं। वह जानते हैं कि महामारी से टीका ही बचाएगा। संक्त्रस्मण को भी बढ़ने से रोकने में मददगार बनेगा। अभिभावक अभी जरूर थोड़ा हिचक रहे हैं। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे करीब पौने दस बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय स्थित केंद्र पर बेटी को टीका लगवाने पहुंची। बेटी का चेहरा आत्मविश्वास से लबालब था। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में टीका लगवाने वाली रिद्धिमा पहली बच्ची थी।
विज्ञापन

टीका लगने के बाद 30 मिनट तक जिलाधिकारी अपनी बेटी के साथ निगरानी कक्ष में रहीं। उसके बाद घर गईं। 12 बजे तक केंद्र पर 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में 12 बच्चों को टीका लगा था। वहीं 18 वर्ष से अधिक उम्र के 41 लोग कोविशील्ड की खुराक ले चुके थे। अमर उजाला की टीम 12:15 बजे नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेगमबाग पहुंची तो वहां सन्नाटा पसरा था। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग का कोई बच्चा टीका लगवाने नहीं पहुंचा था। 18 वर्ष से अधिक उम्र के 7 लोग आकर टीका लगवा चुके थे। यहां पर 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के लिए बृहस्पतिवार को टीका उपलब्ध कराया गया था। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगला मसानी पर 1:15 बजे तक 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के दो बच्चों को टीका लगा था। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन्नादेवी में दोपहर दो बजे तक 5 बच्चे 12 से 14 वर्ष टीका लगवाने पहुंचे थे।
क्या है सुस्ती का कारण
12 से 14 आयु वर्ग के 1:55 लाख बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य है। 16 मार्च 2022 को अभियान का शुभारंभ हुआ था। पहले दिन पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय पर टीकाकरण अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। उसके बाद होली की छुट्टी रही। बुधवार शाम से लेकर बृहस्पतिवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों के लिए टीका उपलब्ध कराया गया। कुछ केंद्रों पर टीकाकरण तो शुरू कर दिया गया, लेकिन सूचना के अभाव में चंद लोग ही पहुंचे। यहीं कारण है कि सात दिन में जनपद में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में टीकाकरण का आंकड़ा संतोषजनक नहीं है। अभी स्वास्थ्य विभाग के कर्मी पल्स पोलियो अभियान, मिशन इंद्रधनुष सर्वे एवं लेप्रोसी सर्वे आदि में लगे हैं। इसकी वजह से भी टीकाकरण पर फोकस नहीं है।
विज्ञापन

स्कूल बंद होने एवं परीक्षा का भी प्रभाव टीकाकरण में सुस्ती का एक बड़ा कारण :
इस समय स्कूलों का बंद होना और यूपी बोर्ड परीक्षा भी है। पब्लिक स्कूलों में अभी कक्षा 10 की परीक्षा चल रही है। कक्षा 9 एवं उसके नीचे के छात्रों की परीक्षा हो चुकी है और वे रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसकी वजह से स्कूलों में
कैंप आयोजित कर टीकाकरण का अभियान नहीं चल पा रहा है। यूपी बोर्ड के कई स्कूलों में परीक्षा शुरू हो गई है। छुट्टी के कारण बहुत सारे बच्चे बाहर भी चले गए हैं।
एक शीशी में बीस खुराक :
12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है। इस वैैक्सीन के एक शीशी में बीस खुराक हैं। इसकी वजह से टीका के लिए बच्चों को इंतजार करना पड़ता है। कई बार तो कम संख्या होने की वजह से अभिभावकों को लौटा दिया जाता है या देरी की वजह से अभिभावक स्वयं लौट जाते हैं।
जिलाधिकारी की बेटी बोली, प्लीज टीका लगवाएं :
कोविड से सुरक्षा के लिए बच्चे टीका जरूर लगवाएं। यह सुरक्षित है। टीका लगवाते समय दर्द नहीं हो रहा है। कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए टीका जरूरी है।
रिद्धिमा डीएम की पुत्री
मेरे परिवार में मेरी मां, पिता भाई और मैं हूं। टीका लगवाने के बाद पूरा परिवार सुरक्षित हो गया है। क्योंकि मुझे पहले टीका नहीं लगा था। 28 दिन बाद आकर दूसरी डोज लूंगी। देश
के लिए यह जरूरी है।
दिशा कक्षा 8 की छात्रा, सेंट फि देलिस स्कूल
दिशा कई दिनों से टीका लगवाने की जिद कर रही थी। उसने दो दिन पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया था। दिशा को टीका लगने से मेरा परिवार सुरक्षा घेरे में आ गया है।
कमलेश, दिशा की मां पीएसी
अभिभावक थोड़े हिचक रहे हैं। इसलिए कम बच्चे आ रहे हैं। टीका से किसी तरह का नुकसान नहीं है। अभी तक किसी तरह की शिकायत नहीं आई है।
गीता डे, हेल्थ विजिटर, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय
टीका लगवाकर अच्छा लग रहा है। चाचा के दो छोटे बच्चों को छोड़कर घर के सभी सदस्यों का टीकाकरण हो गया है। कोरोना से बचाव के लिए टीका बहुत जरूरी है।
प्रशांत वार्ष्णेय कक्षा 8 इंग्राहम स्कूल
कोविड से बहुत नुकसान हुआ है। हमलोगों की पढ़ाई बाधित हुई है। टीका कोविड से सुरक्षित करता है और संक्त्रस्मण को बढ़ने से रोकने में भी मददगार साबित होता है। मेरे घर में सभी
सुरक्षित हो गए हैं।
शुभ गुप्ता कक्षा 9, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल
.
अभी स्कूल बंद है । 4 अप्रैल से स्कूल खुल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संपर्क करेंगे तो हमलोग सहयोग करेंगे। 15 से 17 वर्ष के बच्चों के लिए यहां कैंप का आयोजन किया गया था।
सिस्टर ज्योत्सना, प्रधानाध्यापक, ऑवर लेडी ऑफ फ ातिमा सीनियर सेकेंडरी स्कूल
.
15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण के लिए डीआईओएस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संपर्क किए थे। अभी किसी ने संपर्क नहीं किया है। स्कूल खुलने पर हमलोग पूरा
सहयोग करेंगे।
प्रवीण अग्रवाल, अध्यक्ष पब्लिक स्कूल डेवलपमेंट सोसाइटी
बच्चों को जरूर लगवाएं टीका रू डीएम
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीका जरूरी है। सभी अभिभावक नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को टीका जरूर
लगवाएं। कोविड नियमों का पालन करें। दूरीए मास्क एवं सैनिटाइजर का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि स्कूलों में कैंप आयोजित कर टीकाकरण किया जाएगा।
अब सभी केंद्रों पर लग रहा टीका : सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के अतिरिक्त सभी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका उपलब्ध करा दिया गया है। टीकाकरण में अब तेजी आएगी। स्कूलों से बातचीत कर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में टीकाकरण की स्थिति
16 मार्च . 6
19 मार्च . 0
21 मार्च . 50
22 मार्च . 40
23 मार्च . 48
24 मार्च . 20
25 मार्च . 20
कुल . 184
नोट: 17 एवं 18 को होली का अवकाश, 19 मार्च को रविवार

पं. दीनदयाल चिकित्सालय में बेटी रिद्धिमा को वैक्सीन लगवाने के बाद ऑब्जर्वर कक्ष में जिलाधिकारी।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें