फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: परिषदीय स्कूलों के बच्चे सीखेंगे कोडिंग और एआई, 2111 विद्यालयों के बच्चों को मिलेगा लाभ

Sat, 31 May 2025 04:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बेसिक शिक्षा विभाग के मुताबिक निजी स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय स्कूलों में भी स्मार्ट कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। तकनीक का प्रयोग तेजी से बढ़ रहा है। एआई और कोडिंग को कक्षा छह से आठ तक के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
एआई - फोटो : आईस्टॉक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले के 2111 परिषदीय स्कूलों में अब कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं को कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल साक्षरता का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


इस नई पहल के तहत, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्रवक्ताओं को आईआईआईटी में कोडिंग, एआई और डिजिटल लिटरेसी की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। ये प्रवक्ता प्रशिक्षण हासिल करने के बाद मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करेंगे और परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को इन विषयों की बारीकियां सिखाएंगे। इसका अंतिम लक्ष्य छात्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे आधुनिक तकनीक का प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकें।

बेसिक शिक्षा विभाग के मुताबिक निजी स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय स्कूलों में भी स्मार्ट कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। तकनीक का प्रयोग तेजी से बढ़ रहा है। एआई और कोडिंग को कक्षा छह से आठ तक के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। छात्रों को इन विषयों का बेहतर और सतर्कता से उपयोग करना सिखाया जाएगा।

अभी शिक्षकों की ट्रेनिंग पूरी हुई है। इसके बाद यह मास्टर ट्रेनर परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। इस पहल का मकसद परिषदीय स्कूलों के छात्रों को निजी स्कूलों के समकक्ष क्षमता वृद्धि करना है।- डॉ. राकेश सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें