यूपी बोर्ड, सीबीएसई व सीआईएससीई बोर्ड में 80 फीसदी से अधिक अंक लाने वालों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें अमर उजाला और मंगलायतन विश्वविद्यालय सम्मानित करेगा। बस आपको ऐसे कराना होगा निशुल्क रजिस्ट्रेशन।
अमर उजाला और मंगलायतन विश्वविद्यालय इस साल में 10वीं और 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा । यूपी बोर्ड, सीबीएसई व सीआईएससीई बोर्ड में 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
यह करें
विद्यार्थियों को मार्कशीट की फोटो कॉपी पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर रजिस्ट्रेशन केंद्र पर जमा करना होगा। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन और उत्साह वर्धन के लिए यह समारोह होगा। चयनित मेधावियों को फोन से सूचित किया जाएगा । इसके लिए रजिस्ट्रेशन केंद्र बनाए गए हैं।
यहां करें संपर्क
अधिक जानकारी के लिए 7505801232, 9897277918 नंबर पर संपर्क करें। व्हाट्सएप के द्वारा भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। मार्कशीट की फोटो कॉपी पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर 9927992114 व्हाट्सएप करें ।