अलीगढ़ जिले में कभी नवजात के अपहरण तो कभी उन्हें बदलने के मामले सामने आते रहे हैं। इस बार बच्चे को बेचने के लिए हो रही सौदेबाजी का मामला सामने आया है। इसके चार ऑडियो और दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें नवजात की कीमत तीन लाख रुपये लगाई गई है। सीएमओ ने तीन अस्पतालों को नोटिस जारी कर एसीएमओ को मामले की जांच सौंप दी है।
नवजात की खरीद-फरोख्त की घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल कोई नोटिस नहीं मिला है।-डॉ. जयंत शर्मा, संचालक, ज्योति हॉस्पिटल
विज्ञापन
नवजात की खरीद-फरोख्त में जिस नर्स की संलिप्तता रही है। उसे नौकरी से निकाल दिया है। नवजात की खरीद-फरोख्त में नर्स का शामिल होना शर्मनाक है।-डॉ. कुलदीप, संचालक, माही हॉस्पिटल
गोद नामा के तहत बच्चा देने से उसकी मां घबरा गई थी। नवजात की खरीद-फरोख्त नहीं हो रही थी, नियमानुसार बच्चे को गोद देने की बात कही गई थी।-डॉ. मेराज अली, मेराज हॉस्पिटल
नवजात के खरीद-फरोख्त के मामले का ऑडियो मिला है। इसमें तीन अस्पतालों का नाम सामने आया है। तीनों के संचालक को तीन जनवरी को कार्यालय में पहुंचकर स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। ऐसा न करने वाले अस्पताल पर कार्रवाई होगी।-डॉ. दिनेश खत्री, एसीएमओ