क्षेत्र के गांव कौडि़या कासिमपुर के पास ईंट भट्ठे पर शनिवार को छह वर्षीय बच्ची खेलते वक्त ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौत हो गई।
बिहार के गया निवासी बुधल सिंह परिवार के साथ कौडि़या कासिमपुर के पास भट्ठे पर मजदूरी का काम करते हैं। भट्ठे पर ही परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार की दोपहर तीन बजे वह ईंट पथाई कर रहे थे। छह छह वर्षीय बेटी शिवानी करीब 50 मीटर दूर मिट्टी के ढर के पास खेल रही थी। उन्होंने बताया है कि इस बीच भट्ठे पर एक ट्रैक्टर मिट्टी को मिक्स करने वाले मिक्सर को लेकर आया। शिवानी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। पहिये के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आवाज सुुनकर मौके भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी होने पर पुलिस भी मौैके पर पहुंच गई।
थाना प्रभारी डीके सिसौदिया ने बताया है कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना में अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।