बच्चे को पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजन कस्बा के एक निजी चिकित्सालय में लेकर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि चिकित्सालय के कर्मियों ने एक्सरे करके बच्चे को इंजेक्शन दिया था।
अलीगढ़ में अतरौली कोतवाली क्षेत्र निवासी चार वर्षीय बच्चे की कस्बा के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
गांव नगला धनसारी निवासी पूनम की शादी लगभग सात वर्ष पूर्व कस्बा अतरौली के छर्रा रोड निवासी बाबू सिंह के साथ हुई थी। शनिवार की शाम को पूनम मायके में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पति बाबू सिंह, एक पुत्री व चार वर्षीय पुत्र कुनाल के साथ नगला धनसारी आई थी। रविवार की सुबह कुनाल को पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजन कस्बा के एक निजी चिकित्सालय में लेकर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि चिकित्सालय के कर्मियों ने एक्सरे करके बच्चे को इंजेक्शन दिया था। आधा इंजेक्शन लगाते ही कुनाल की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। बच्चे के पिता ने चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी है।