फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा महेंद्र के नाम पर बनाएंगे बेहतरीन विश्वविद्यालय

विज्ञापन
गौड़ा के लगसमा इंटर कॉलेज के सामने मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जमीन देने के बावजूद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में राजा महेंद्र प्रताप के नाम का एक शिलापट्ट भी नहीं लगा है। इसलिए वे अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर बेहतरीन विश्वविद्यालय बनाएंगे, जो यहां की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सके। यह विश्वविद्यालय नौजवानों को बेहतर भविष्य, उच्च शिक्षा के साथ-साथ विशिष्ट शोध को आगे बढ़ाने में योगदान देगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोंडा के लग्समा इंटर कॉलेज में इगलास विधान सभा उप चुनाव के भाजपा प्रत्याशी राज कुमार सहयोगी के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने एएमयू पर कटाक्ष किया और कहा कि राजा महेंद्र प्रताप ने एएमयू को जमीन देने का कार्य किया लेकिन एएमयू में उनके नाम पर एक शिलापट्ट तक नहीं है।
वह इसी मिट्टी के लाल थे और 29 वर्षों तक भारत से निर्वासित रहकर ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती देते रहे। अफगानिस्तान में रहते हुए हिंद सरकार का गठन किया। उन्होेंने कहा कि आप लोगों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया।
विज्ञापन

मोदी ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है। कांग्रेस ने देश को आतंकवाद एवं नक्सलवाद दिया। भाजपा ने 370 समाप्त कर बाबा साहब आंबेडकर, पटेल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार किया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों को नई पहचान दिलाई थी। लेकिन सपा-बसपा के शासन काल में उनके गांव की चीनी मिल बंदी के कगार पर पहुंच गई।
इस बार गन्ने की खेती के पहले रमादा चीनी मिल का विस्तार कर चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कल्याण सिंह जब मुख्यमंत्री थे तो उत्तर प्रदेश एवं अलीगढ़ को नई पहचान देने का काम किया। हार्डवेयर-ताला उद्योग के विकास के लिए बेहतरीन प्रयास कार्य किए। उन्होंने एक जिला एक उत्पाद की शुरुआत कर पांच लाख नौजवानों के आर्थिक स्वावलंबन का प्रबंध किया है।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसानों की आय बढ़ाकर जीवन में खुशहाली लाने का काम कर रही है। इगलास की धरती पर खाद्य प्रसंस्करण इकाई लग गई है। अब यहां के किसानों को उचित मूल्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार विकास कार्य कर रही है। इगलास विधान सभा क्षेत्र इससे वंचित नहीं रहे, यह जिम्मेदारी आपकी है।
जनसभा से पूर्व लग्समा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा नेताओं से करीब आधे घंटे से अधिक समय तक बातचीत की। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, संदीप सिंह, सांसद सतीश गौतम, राजवीर सिंह राजू भैया, राजवीर दिलेर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें