फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में बोले सीएम योगी- राजा महेंद्र सिंह के नाम पर बनेगा विश्वविद्यालय, सरकार देगी जमीन और पैसे

Fri, 18 Oct 2019 01:05 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अलीगढ़ के इगलास विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी के समर्थन में शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोंडा पहुंचे। यहां वो लग्समा इंटर कॉलेज के मैदान में कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे।

विज्ञापन


इंटक कॉलेज के मैदान में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को केवल अराजकता दी, भ्रष्टाचार दिया, लेकिन अब मोदी है तो सबकुछ मुमकिन है। उन्होंने सरकार के अनुच्छेद 370 के फैसले पर कहा कि 370 आतंकवाद और अलगाववाद की जननी थी। जो काम 70 साल में कांग्रेस, सपा और बसपा नहीं कर पाई, वो पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने कर दिखाया। 

उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद बाबा साहेब अंबेडकर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार गन्ने की खेती से पहले चौधरी चरण सिंह की याद में रमादा चीनी मील की उद्घाटन किया जाएगा। 
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि सरकार अलीगढ़ में राजा महेंद्र सिंह के नाम पर एक विशाल विश्वविद्यालय का निर्माण करेगी। इसके लिए जमीन और पैसे की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार की होगी। उन्होंने लोगों से इगलास विधानसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी का समर्थन करने के लिए आग्रह किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें