फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: आज दो सभाएं करेंगे मुख्यमंत्री योगी, मायावती भी अलीगढ़ में 

Sun, 06 Feb 2022 08:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

उनके पूर्व के कार्यक्रम में मामूली परिवर्तन किया गया है। इगलास एवं खैर विधान सभा क्षेत्र में 8 फरवरी को आएंगे।
विज्ञापन
UP Election 2022 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज छर्रा, कोल एवं शहर विधान सभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित करेंगे। उनके पूर्व के कार्यक्रम में मामूली परिवर्तन किया गया है। इगलास एवं खैर विधान सभा क्षेत्र में 8 फरवरी को आएंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एक बजे छर्रा विधान सभा क्षेत्र के नानऊ पैठ पर जन सभा को संबोधित करेंगे। वहां पर भाजपा प्रत्याशी रवेंद्रपाल सिंह के लिए वोट मांगेंगे। उसके बाद आगरा रोड स्थित कैलाश फार्म में दो बजे से कोल एवं शहर विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी क्रमश: अनिल पाराशर एवं मुक्ता राजा के पक्ष में जनसभा करेंगे। 

पूर्व के कार्यक्रम में मामूली परिवर्तन किया गया है। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री कल छर्रा, कोल एवं शहर विधान सभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित करेंगे। 8 फरवरी को 12 बजे इगलास एवं एक बजे खैर विधान सभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि रविवार को लखनऊ में पार्टी के संकल्प पत्र का विमोचन होना है। इसको लेकर कार्यक्रम में मामूली परिवर्तन किया गया है। 
विज्ञापन


बसपा अध्यक्ष मायावती भी आज अलीगढ़ में करेंगी सभा 
बसपा अध्यक्ष मायावती रविवार को जिले में चुनावी सभा करने आ रही हैं। नुमाइश मैदान में उनकी सियासी सभा होगी। जहां से वह अलीगढ़ मंडल के चारों जनपदों की 17 सीटों के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगी। शनिवार को उनके आगमन को लेकर बसपाई पूरे दिन नुमाइश मैदान में तैयारियों में जुटे रहे।

जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह के अनुसार बसपा अध्यक्ष दोपहर डेढ़ बजे हेलीकाप्टर से नुमाइश मैदान में उतरेंगी। यहां एक घंटा की सभा के बाद 2.30 बजे यहां से आगरा के लिए प्रस्थान करेंगी। जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कमर कस ली है। बसपा सुप्रीमो के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पूरी तैयारी कर ली गई हैं। रात में भी तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।     

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें