फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: छर्रा के युवक की मैनपुरी में मौत, हत्या का अंदेशा

Sat, 11 Oct 2025 02:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला दुर्जनपुरी निवासी जयप्रकाश (48) पुत्र मूलचंद्र की जनपद मैनपुरी के थाना बिछवा के गांव सुल्तानगंज की प्रदर्शनी में बृहस्पतिवार की शाम मौत हो गई। शुक्रवार को शव गांव पहुंचा तो परिजन ने हत्या की आशंका जताते हुए छर्रा कोतवाली में सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र देवेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पिता जयप्रकाश मेले में झूला लगाते हैं। ग्रेटर नोएडा में दशहरा मेला खत्म होने पर मैनपुरी जिले के बिछवा थाने के गांव सुल्तानगंज की प्रदर्शनी-मेला में झूला लगाने गए थे। बृहस्पतिवार को प्रदर्शनी ठेकेदार ने सूचना दी कि दो दिन से बुखार के चलते उनके पिता की टेंट में ही मौत हो गई है।
शुक्रवार की दोपहर दो युवक शव लेकर आए। उनके पिता के मुंह और नाक से झाग निकला हुआ था। विषाक्त पदार्थ देकर हत्या करने की आशंका जताई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि बुखार से ही मौत होने की बात सामने आ रही है। परिजन की आशंका के चलते शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें