फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चेतक ने हवा से बातें कर मुकाबला और दिल जीता

विज्ञापन
पहले स्थान पर किनमासा का घोड़ा चेतक।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव लगसमा में आस्था का केंद्र बन चुके भ्यामल खेडा मंदिर पर मंगलवार को पशुओं की दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज से आए लोगों ने अपने पशुओं को दौड़ में प्रतिभाग कराया। घुड़दौड़ में किरनपाल किनमासा के घोड़े चेतक ने हवा से बातें करते हुए प्रथम स्थान पाया। इसकी रफ्तार देख लोग ताली बजाने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन




दूसरे स्थान पर हाकिम निवासी नगला जंगली का घोड़ा रहा। बैल दौड़ में कल्लन पहलवान दमुआका ने प्रथम और गुड्डू तोमर सुदेशपुर ने द्वितीय स्थान पाया। भैंसा दौड़ में शिव मंदिर सक्का ने प्रथम, खिल्लू रामपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। घोड़ी कदमताल में पप्पू रजावल ने प्रथम और गुलवीर किनमासा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊंट दौड़ में धर्मेंद्र भंडीरा के ऊंट ने अकेले दौड़ कर लोगों का मनोरंजन किया।




मेला प्रबंधन समिति ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को 11000 और द्वितीय को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया। सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1000 रुपये देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मलखान सिंह प्रधान, गजेंद्र सिंह प्रधान, दिनेश सिंह प्रधान, भाजपा मंडल अध्यक्ष होशियार सिंह ठकुरेला, रामवीर सिंह, बादाम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन




इस दौरान मंदिर प्रांगण में खिलौनों की दुकानें और झूले भी लगाए गए। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। गौर हो कि यह एक परंपरागत मेला है, जिसका आयोजन दशकों से हो रहा है। होली के बाद इसका आयोजन होता है, इसमें होली मिलन भी होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें