फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक सवार की तबीयत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अलीगढ़-गोंडा मार्ग स्थित गांव धौर्रा पालन नहर के पास मंगलवार सुबह बाइक सवार एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। थाना रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल निवासी आजिद (50) मंगलवार सुबह अपने दो साथियों के साथ किसी काम से बलभद्रपुर गांव गए थे। तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बड़ा गांव के पास आजिद की तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन




बताया जाता है कि उन्होंने वहां एक झोलाछाप से ब्लड प्रेशर की दवा ली और इसके बाद घर के लिए चल पड़े। जब वह लोधा क्षेत्र में गोंडा रोड पर गांव धौर्रा पालन नहर के पास पहुंचे तो अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और वह बाइक से गिर पड़े। एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष हेमंत मावी ने बताया कि घटना की जानकारी अभी उनके संज्ञान में नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें