फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आगरा में जमीन के नाम पर साथी सिपाही से 10.90 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 06 Nov 2023 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक सिपाही ने दूसरे सिपाही को आगरा में जमीन दिलाने की बात कही। आगरा में ही दो अन्य लोगों से मुलाकात कराई। 15 बीघा जमीन तय कराने के नाम पर नामजदों ने चार बार में आनलाइन व नगद 10.90 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
ठगी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद पुलिस लाइन में तैनात खैर के गांव धूमरा निवासी सिपाही से साथी सिपाही ने दो लोगों के सहयोग से जमीन दिलाने के नाम पर 10.90 लाख रुपये ठग लिए। वापस मांगे जाने पर नामजद अब जान से मारने की धमकी दे रहे है। मामले में एसएसपी के आदेश पर आरोपी सिपाही सहित तीन के खिलाफ खैर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


धूमरा निवासी प्रवीन कुमार पुत्र राजकुमार सिंह ने वर्ष 2019 में फिरोजाबाद जनपद में सिपाही का प्रशिक्षण लिया था। साथ में प्रशिक्षण कर रहे हरदुआगंज थाने के गांव कोंडरा निवासी मुकेश कुमार ने प्रवीन को आगरा में जमीन दिलाने की बात कही। आगरा में ही दो अन्य लोगों से मुलाकात कराई। 15 बीघा जमीन तय कराने के नाम पर नामजदों ने चार बार में आनलाइन व नगद 10.90 लाख रुपये ले लिए।

जमीन का बैनामा कराने के नाम पर तीनों लंबे समय से गुमराह करते चले आ रहे थे। बीती 6 जुलाई को रुपये वापस मांगने पर नामजदों ने उसको जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित सिपाही ने एसएसपी अलीगढ़ से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर पीएसी 15 बटालियन आगरा में तैनात कांस्टेबल मुकेश कुमार निवासी कोंडरा थाना हरदुआगंज, शिव कुमार निवासी बाकलां थाना छर्रा, दिनेश निवासी मंजूरगढी थाना क्वार्सी व दो अज्ञात के खिलाफ कोतवाली खैर में धोखाधडी, अमानत में ख्यानत व जान से मारने की धमकी दिये जाने का अभियोग दर्ज कराया गया है। खैर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें