फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल सहित 50 सीएचसी एवं पीएचसी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मलखान सिंह जिला अस्पताल सहित जनपद के 50 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नोटिस जारी किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाल स्थिति से चिंतित है। वर्तमान समय में उनका जोर ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर है।
विज्ञापन

सीएचसी एवं पीएचसी को गोद लेकर जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान जनप्रतिनिधियों से भी किया है। आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में पंजीकृत 76 सरकारी अस्पतालों में से सिर्फ 26 ने बायो मेडिकल वेस्ट जनन आदि के लिए प्राधिकार लिया है। 50 अस्पताल प्राधिकार का नवीनीकरण कराए बिना चल रहे हैं। इसी तरह अलीगढ़ मंडल में 194 में से 132 अस्पताल प्राधिकार के नवीनीकरण के बिना संचालित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रामगोपाल ने बताया कि मलखान सिंह जिला अस्पताल सहित जनपद के 50 सीएचसी एवं पीएचसी को नोटिस जारी कर प्राधिकार का नवीनीकरण कराने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। मलखान सिंह जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रामकिशन का कहना है कि नवीनीकरण के लिए पैसे जमा करा दिए गए हैं। अन्य कार्यवाही चल रही है। लॉकडाउन के कारण नवीनीकरण में विलंब हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें