प्रदेश में प्रथम स्थान पाने पर जवां सीएचसी के अधीक्षक डॉ अंकित स्रोत स्वयं
अलीगढ़। आयुष्मान भारत आरोग्य योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य केंद्रों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जवां को सम्मान मिला है। बुधवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सीएचसी जवां के अधीक्षक डॉ. अंकित सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
यह सम्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आठ वर्ष और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। सीएचसी जवां के प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी है। डॉ. अंकित सिंह ने सम्मान को केंद्र के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।