हत्याकांड के दो बाल अपचारियों पर चार्जशीट दायर कर दी गई है। जिसमें दोनों पर हत्या के समय घटनास्थल पर खड़े होकर हत्या में सहयोग करने, बाद में साक्ष्य मिटाने का प्रयास करने का आरोप है। बाकी छह आरोपियों पर भी जल्द चार्जशीट दी जानी है।
अलीगढ़ के कस्बा जवां में करन उर्फ काली (20) के चर्चित हत्याकांड में दो नाबालिगों पर पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी है। चार्जशीट में इन दोनों बाल अपचारियों पर हत्या में सहयोग करने के साथ-साथ साक्ष्य मिटाने का प्रयास करने का आरोप है। वहीं अभी मुख्य आरोपी सहित छह आरोपी शेष हैं, जिन पर अगले दो-एक दिन में चार्जशीट दायर कर दी जाएगी। जिनके खिलाफ साइबर व सर्विलांस से जुड़े साक्ष्यों का संकलन व उनकी कागजी लिखा पढ़ी बाकी है। बता दें कि इस हत्याकांड के अगले दिन कस्बे में जमकर बवाल हुआ था।
विज्ञापन
जवां के मोहल्ला अहेरिया चौक में 11 अक्तूबर की रात 11:30 बजे अपने घर से निकलकर आरोपियों के घर के बाहर खड़े करन उर्फ काली की हत्या कर दी गई थी। आरोप के अनुसार आरोपी उसे खंडहर मकान में खींचकर ले गए, जहां चाकू से गला रेतकर व शरीर गोदकर हत्या की गई। इस हत्या का मुकदमा इदरीश व उसके भाई नफीस खां के अलावा नफीस खां के तीन बेटे मुख्य आरोपी असद, अनश व अल्तमश, इदरीश का बेटा अयान व परिवार के 15 व 16 वर्षीय दो बाल अपचारियों को नामजद कराया था।
हालांकि घटना के बाद मुख्य आरोपी खुद ही थाने पहुंचा था। बाकी को पुलिस ने सूचना पर घर से पकड़ा था। मुख्य आरोपी ने पुलिस पूछताछ में स्वीकारा था कि करन की उसके परिवार की युवती से ढाई वर्ष पहले दोस्ती थी। तब उसने युवती का फोटो अपनी इंस्टा आईडी से पोस्ट किया था। उस समय विवाद पर फोटो हटा दिया। बाद में दोनों में दूरियां हो गईं। अब फिर करन ने फोटो इंस्टा आईडी से डाल दिया था। इसी खुन्नस में हत्या की गई।
विज्ञापन
बाल अपचारियों पर चार्जशीट में ये आरोप
सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार इस हत्याकांड के दो बाल अपचारियों पर चार्जशीट दायर कर दी गई है। जिसमें दोनों पर हत्या के समय घटनास्थल पर खड़े होकर हत्या में सहयोग करने, बाद में साक्ष्य मिटाने का प्रयास करने का आरोप है। बाकी छह आरोपियों पर भी जल्द चार्जशीट दी जानी है। उसके खिलाफ इंस्टा आईडी से जुड़े कुछ साइबर साक्ष्य व सर्विलांस से जुड़े साक्ष्य संकलित करके उनकी लिखा पढ़ी का काम रह गया है। बाकी चार्जशीट भी जल्द दे दी जाएगी।