फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: ट्रैफिक इंस्पेक्टर को पीटने वाले भाजपाइयों पर 15 घंटे में चार्जशीट दायर, कोर्ट में होंगे पेश

Fri, 27 Oct 2023 03:21 AM IST
चमन शर्मा अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

25 अक्तूबर की रात हुई घटना में ट्रैफिक इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के साथ मारपीट करते हुए उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। इसी मामले में पुलिस ने तड़के चार बजे मुकदमा दर्ज किया। शाम सात बजे विवेचना पूर्ण करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी।
विज्ञापन
झगड़े में पकडे गए आरोपी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रैफिक इंस्पेक्टर को पीटने की घटना के मुकदमे में पुलिस ने महज 15 घंटे में चार्जशीट दायर कर दी। जिन दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, उनके खिलाफ यह चार्जशीट दायर की गई है। अज्ञातों के खिलाफ विवेचना जारी है। वहीं, दोनों आरोपियों को 27 अक्तूबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


25 अक्तूबर की रात हुई घटना में ट्रैफिक इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के साथ मारपीट करते हुए उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। इसी मामले में पुलिस ने तड़के चार बजे मुकदमा दर्ज किया। शाम सात बजे विवेचना पूर्ण करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी। हालांकि देर शाम तक उन दोनों आरोपियों को छुड़ाने के तमाम राजनीतिक प्रयास होते रहे। मगर सफल नहीं हुए। अब 27 अक्तूबर को उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

मुझ पर लगे झूठे आरोप, जीवन में नहीं पी शराब : टीआई
इस घटना को लेकर रात में टीआई ने कहा कि मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाया गया है। मैंने अपने जीवन में शराब की एक बूंद आज तक नहीं पी। मैं सिर्फ बाइक माडीफाइड साइलेंसर पर चेक कर रहा था। उन्होंने अपने साथी बुला लिए। फिर मेरे साथ इंस्पेक्टर बन्नादेवी व सीओ की मौजूदगी में मारपीट की घटना कथित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की है। मेरे कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की गई। मुझ पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिया संज्ञान

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ही इस वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सूबे में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है।

बोले पूर्व सपा विधायक
सपा अध्यक्ष की प्रतिक्रिया आने के बाद सपा के पूर्व विधायक जमीरउल्लाह ने कहा कि ये चंद लोग लगातार पुलिस को शहर में निशाना बना रहे हैं। अब से पहले अब तक ये दस घटनाएं कर चुके हैं। जिसमें एसपी सिटी, कोतवाली थाने तक में अभद्रता शामिल है। अपने शहर में जब पुलिस की सुरक्षित नहीं है तो बाकी समाज की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा। अब तो लोगों को खुद ही अपनी सुरक्षा का जिम्मा उठाना होगा। इस घटना में पुलिस अगर सत्ता के दबाव में लीपापोती करती है तो यह जानबूझकर व दबाव में किया गया काम होगा।

भाजपा अध्यक्ष ने रखा पक्ष
भाजपा के महानगर अध्यक्ष इंजी.राजीव शर्मा का कहना है कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से शासन व प्रशासन के द्वारा स्वच्छ छवि की सरकार का प्रयास लगातार किया जा रहा है। उसी दिशा में एक एक कदम उठाया जा रहा है। ताकि किसी को भी प्रदेश में असुरक्षा का माहौल पैदा न हो सके। फिर भी अगर किसी के स्तर से अंजाने में अगर कोई भूल हुई है तो उसका बैठकर हल निकाला जा सकता है। इस मामले में भी वही प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें