राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
शिक्षा के क्षेत्र में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना अलीगढ़ के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुई है। इसने न केवल उच्च शिक्षा के नए अवसर दिए, बल्कि जिले के गौरवशाली इतिहास को सम्मान भी दिया। विवि परिसर में उच्च शिक्षा के लिए कक्षाएं शुरू हो गईं हैं।
गेम चेंजर बना डिफेंस कॉरिडोर
औद्योगिक मोर्चे पर डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ के लिए ''गेम चेंजर'' बनकर उभरा है। ताला-हार्डवेयर की दुनिया से आगे बढ़कर अब अलीगढ़ देश की रक्षा के लिए हथियार और कलपुर्जे बनाकर आत्मनिर्भर भारत का बड़ा केंद्र बन गया है।
खेल : रिंकू के छक्के और अन्नूराज का सटीक निशाना
बदलाव केवल ईंट-पत्थरों में नहीं, बल्कि अलीगढ़ के खून में भी आया है। खेल की दुनिया में अलीगढ़ का नाम अब वैश्विक स्तर पर गूंज रहा है। रिंकू सिंह जैसे जांबाज क्रिकेटर ने धूल भरी गलियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो पांच छक्के लगाए, उसने अलीगढ़ के क्रिकेट को नई पहचान दी। वहीं, अन्नूराज सिंह जैसी अंतरराष्ट्रीय शूटरों ने अपने सटीक निशाने से अलीगढ़ के सम्मान को दुनिया भर के शूटिंग रेंज में ऊंचा किया है।