फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: मौसम में बदलाव, डरा रहा मच्छरों का डंक, टाइफाइड के साथ अब डेंगू-मलेरिया का भी डर

Sat, 31 Aug 2024 01:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

30 अगस्त को भी दिन में सुबह के समय और दोपहर के समय बारिश हुई। इसके चलते मौसम में उतार चढ़ाव देखा गया। विशेषज्ञों के अनुसार यही बीमारी का कारण बन रहा है।
विज्ञापन
दीनदयाल चिकित्सालय ओपीडी में डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए लगी मरीजों की भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में बदलाव के बीच अब लोगों को मच्छरों का डंक डरा रहा है। लोग लगातार वायरल-टाइफाइड के पीड़ित हो रहे हैं। 30 अगस्त को जिला अस्पताल और दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में चार हजार के करीब ओपीडी पहुंच गई। इसमें लगभग 20 बच्चे वायरल से पीडि़त थे।

विज्ञापन


30 अगस्त को भी दिन में सुबह के समय और दोपहर के समय बारिश हुई। इसके चलते मौसम में उतार चढ़ाव देखा गया। विशेषज्ञों के अनुसार यही बीमारी का कारण बन रहा है। सीएमएस जिला अस्पताल डॉ. जगवीर सिंह व सीएमएस डीडीयू डॉ. एमके माथुर ने कहा कि बुखार के बीच टाइफाइड और मौसम के अनुसार डेंगू व मलेरिया भी परेशान कर सकता है। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने साफ सफाई, शुद्ध व ताजा खानपान, मच्छरों से बचाव के प्रति सजग रहने की सलाह दी।
विज्ञापन


ये रही आज की ओपीडी

  • 2225 मरीज जिला अस्पताल में
  • 1746 मरीज दीनदयाल अस्पताल में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें