फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम का पिन अंतराल पर बदलते रहें

Thu, 27 Oct 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला,अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के करीब 32 लाख एटीएम कार्डों में सेंधमारी की घटना के बाद वित्तीय साक्षरता केंद्र के द्वारा विद्यार्थियों को ई फ्राड से बचने के तरीके  बताए जा रहे हैं। इसी क्रम में वित्तीय साक्षरता केन्द्र अलीगढ़ की ओर से एक शिविर का आयोजन लोधा ब्लॉक के श्री जीएल आदर्श इंटर कॉलेज अकरावत में किया गया।
विज्ञापन


 इस शिविर में केन्द्र के वित्तीय सलाहकार एचसी पांडेय ने विद्यार्थियों को बैंक से संबंधित शिक्षा ऋण, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, वित्तीय बजट की जानकारी दी।

इसके अलावा आजकल हो रहे ई-फ्राड जैसे विसिंग, फिसिंग, स्मिसिंंग, स्किपिंग के बारे में जानकारी एवं बचाव के सुझाव बताए। एटीएम के पिन नंबर को नियमित अंतराल पर बदलना तथा खाते के स्टेटमेंट को बराबर चेक करना, मोबाइल नंबर खाते में अंकित कराना आदि सुझाव भी दिए।
विज्ञापन


सभी को बैंक खाता खोलने एवं उसमें आधार कार्ड को जोड़ने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री जनधन योजना का पूरा लाभ लेने के लिए रूपे डेबिट कार्ड का प्रयोग प्रत्येक 90 दिन में कर लेने की सलाह भी दी गई। शिविर में कॉलेज के प्रधानाचार्य  पीपी  सिंह, जीबीए लोधा शाखा के शाखा प्रबंधक एससी कुलश्रेष्ठ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें