फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद 28 फरवरी को, कपिल सिब्बल आएंगे 1 मार्च में अमुवि

Thu, 27 Feb 2025 10:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सुप्रीमकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल एक मार्च को एएमयू के स्टाफ क्लब में होंगे। वह व्याख्यान देंगे।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संस्थापक व नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद 28 फरवरी को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होंगे। उन्हें अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (अमुटा) ने आमंत्रित किया है। उनका सम्मान भी किया जाएगा।

विज्ञापन


एसोसिएशन के सचिव प्रो. ओबैद अहमद सिद्दीकी ने बताया कि यूनिवर्सिटी के स्टाफ क्लब में 28 फरवरी को शाम चार बजे सांसद चंद्रशेखर एसोसिएशन के सदस्यों को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनका सम्मान भी किया जाएगा। 

1 मार्च को आएंगे कपिल सिब्बल
प्रो. सिद्दीकी ने कहा कि सुप्रीमकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल एक मार्च को एएमयू के स्टाफ क्लब में होंगे। उन्होंने कहा कि दोपहर 12:30 बजे एजूकेशनल एंड क्लचरल राइट्स ऑफ माइनोरिटीज अंडर द इंडियन कंस्टीट्यूशन विषय पर व्याख्यान देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें