अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ द्वारा यूनियन हाल में राष्ट्र निर्माण में एएमयू का योगदान विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में भीम आर्मी, पीस पार्टी, राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल प्रभारी आदि पार्टियों के प्रभारियों ने अपने-अपने विचार रखे।
पीस पार्टी के अयूब अंसारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एग्जिट पोल के रिजल्ट आए हैं, अब 23 तारीख को रिजल्ट भी आ जाएगा। 23 तारीख का इंतजार कीजिए। जनता जिसको चुनेगी बेहतर चुनेगी।
पीस पार्टी परिणाम आने के बाद अपना रोल अदा करेगी। भीम आर्मी के चंद्रशेखर जैसे ही कैंपस में पहुंचे उनकी अगवानी करने छात्र संघ के पदाधिकारी पहुंचे। चंद्रशेखर के साथ आए समर्थकों ने जय भीम जय भीम नारे लगाए।
मंच से बोलते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि एएमयू ने देश को एक से बढ़कर विभूतियां दी हैं। जब भी AMU को जरुरत होगी वह साथ देंगे। बाबा साहब को मेंबर ऑफ पार्लियमेंट बनाने वाले मुसलमानों का मैं दिल से सम्मान करता हूं।