फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बारिश से चंदपा फीडर की फुंकी केबल, पांच घंटे बिजली ठप

Wed, 29 Oct 2025 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदपा बिजलीघर पर बारिश के कारण मंगलवार की सुबह करीब चार बजे मेन केबल धमाके के साथ फुंक गई। इस कारण करीब नौ घंटे लगातार कई गांवों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पांच घंटे बाद सुबह नौ बजे बिजली बहाल हुई तो रोस्टर के हिसाब से कटौती कर दी गई। नौ घंटे बाद दोपहर करीब एक बजे लोगों को बिजली नसीब हो सकी।
विज्ञापन




सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश के कारण बिजलीघर के ट्रांसफाॅर्मर की मेन केबल में धमाका हुआ था, जिससे आपूर्ति बंद हो गई। सुबह करीब नौ बजे तक केबल को सही कर लिया गया, लेकिन रोस्टर के हिसाब से कटौती शुरू होने के चलते बिजली नहीं दी जा सकी।इस अवधि में फीडर से जुड़े 25 गांवों के बाशिंदों ने बिजली संकट झेला।



सबसे ज्यादा लोगों को पीने के पानी की समस्या झेलनी पड़ी। जिन गांवों की बिजली ठप रही, उनमें चंदपा, चितावर, नगला भुस, खेड़ा परसौली, बघना, झींगुरा, बिसाना ओझा आदि गांव शामिल रहे।
विज्ञापन





पूरी रात बारिश हुई है। इस कारण बिजलीघर में दिक्कत हुई थी। हम लोग काफी समय तक बिजली आने का इंतजार करते रहे। बिना बिजली के जरूरी काम टालने पड़े।
-सुभाष उपाध्याय, स्थानीय निवासी।





पहले तो पूरी रात बारिश के कारण परेशानी हुई। दूसरा सुबह से ही बिजली जाने के कारण पशुओं का चारा नहीं कट पाया और न हीं पानी का इंतजाम हो पाया। दोपहर करीब एक बजे बिजली आई।
विज्ञापन

-सतीशचंद्र भारद्वाज, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें