आईपीएल के 13 वें संस्करण के13 वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी रिंकू सिंह को खेलने का मौका मिला, लेकिन उनका बल्ला खामोश रहा। वह केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि टीम प्रबंधन ने उन्हें कप्तान इयान मोर्गन और पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक से पहले मौका दिया था।
अलीगढ़ निवासी रिंकू सिंह को खेलने का मौका मिला तो यहां के क्रिकेट प्रेमियों की खुशी ठिकाना न रहा। हर मैच में रिंकू के खेलने का इंतजार करने वाले लोगों ने मैच शुरू होते ही टीवी स्क्रीन पर निगाहें टिका दीं, लेकिन रिंकू ने अपने प्रशंसकों को निराश कर दिया। 11 गेंद पर महज 11 रन बनाकर उन्होंने पैवेलियन की राह पकड़ ली। क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि रिंकू को इस मौके को हर हाल में भुनाना चाहिए था और अपनी उपयोगिता साबित करनी थी पर अफसोस वह ऐसा करने में नाकाम रहे। पिछले आईपीएल-12 में भी रिंकू कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। इस बार उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेेकिन सस्ते में आउट होकर उस पर पानी फेर दिया।