श्री अग्रवाल युवा संगठन ने रविवार को डीएस कालेज के खेल मैदान पर मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अनिल अग्रवाल व पंकज गर्ग ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया। इस मैच की विजेता चैंपियंस टीम रही।
चैंपियंस टीम की कप्तानी आकाश गर्ग व वॉरियर्स टीम की कप्तानी अनुल गर्ग ने की। चैंपियंस टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी वॉरियर्स की टीम 121 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच आकाश गर्ग व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सीए विकास अग्रवाल और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब संदीप गर्ग को दिया गया। मैच का संयोजन संदीप किंजल लेक्स व मोहित अग्रवाल ने किया। अतिथियों ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर स मानित किया। इस मौके पर महामंत्री सीए विकास अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, सीए निगम अग्रवाल, सीए लोकेश अग्रवाल, प्रांजुल गर्ग, ऋषभ गर्ग, दुर्गेश अग्रवाल, संदीप गर्ग, पुनीत अग्रवाल, अनुल गर्ग, शरद बंसल, शोभित अग्रवाल, गौरव इंटक्स, लव अग्रवाल, शौर्य अग्रवाल, निखिल मिल्कबार, एडवोकेट प्रशांत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।