फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कैंटर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर धनीपुर हवाई पट्टी के पास बुधवार को कैंटर की टक्कर लगने से एक बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर मौजूद दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एटा जनपद के जैथरा निवासी 25 वर्षीय ललित दिल्ली नौकरी करते थे। वह अपने ताऊ के बेटे अर्जुन के साथ बुधवार को दिल्ली से साले की शादी में शामिल होने के लिए बाइक से कायमगंज जा रहे थे। धनीपुर हवाईपट्टी के पास किसी कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। उधर हादसा होते ही कैंटर को छोड़कर चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने ललित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली खबर पर परिवार वाले भी रोते-बिलखते हुए जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें