फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गुडवर्क’ की खातिर घर के बाहर खड़े वाहनों का भी चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद अनलॉक में बेवजह वाहन लेकर घूमने वालों पर शिकंजा कसने के लिए यातायात पुलिस ने धड़ाधड़ ई-चालान किए हैं। रिकार्ड कायम करते हुए तीन महीने में चालान रिकार्ड 1 लाख 29 हजार 259 पहुंच गया है, जिससे 1 करोड़ 17 लाख 68 हजार 80 रुपये की वसूली हुई है। मगर सबसे खास बात है कि गुडवर्क के फेर में यातायात पुलिस ने ऐसे भी चालान किए हैं, जिनका कोई दोष नहीं। किसी का वाहन घर पर खड़ा है और चालान हो गया है। ऐसे केस सामने आने पर अब महकमे को फजीहत झेलनी पड़ रही है।
वैसे तो यातायात पुलिस सामान्य दिनों में भी ई-चालान की प्रक्रिया अपनाती है। मगर लॉकडाउन और अनलॉक में चालान के लिए अभियान चलाने का मकसद यह कि इस महामारी के दौर में लोग बेवजह घूमने घरों से न निकलें। इसी मकसद से अभियान छेड़ा हुआ है। यातायात पुलिस के आंकड़ों पर गौर करें तो जून से लागू अनलॉक के बाद 31 अगस्त तक चालान करने व राजस्व वसूलने का जिला यातायात पुलिस ने रिकार्ड बनाया है। उम्मीद है कि इस रिकार्ड के जरिये वह यूपी में टॉप-10 जिलों में शामिल हो सकते हैं। इसी उम्मीद के सहारे यह अभियान जारी है। मगर इसके विपरीत गुडवर्क के फेर में गलत चालान महकमे की फजीहत बन जाते हैं।
विज्ञापन

कार आईटीआई रोड पर घर के बाहर, जेल रोड पर चालान
हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए कि किसी की कार घर के अंदर खड़ी थी और उसका चालान हो गया। किसी की कार पर किसी स्कूटी के नंबर का चालान हो गया। ऐसा ही एक और ताजा मामला सामने आया है। आईटीआई रोड आईटीआई गेट के पास रहने वाले सचिन सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह का घर रोड साइड में है। जहां खुद सचिन के अलावा उनके आसपास रहने वाले लोग अपने वाहनों को सड़क पटरी पर खड़ा करते हैं। 9 सितंबर को उन्होंने यूपी परिवहन की साइट पर अपनी गाड़ी का नंबर डालकर चेक किया तो उसमें उन्हें अपनी गाड़ी का 10 अगस्त का चालान दिखाई दिया। जांच की तो फोटो सहित चालान में बताया गया कि उनका चालान जेल रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ है। मगर जिस वक्त चालान दिखाया गया है, उस वक्त उनकी गाड़ी घर के दरवाजे पर खड़ी हुई है। यह जानकारी उन्होंने अपने पड़ोसी युवा भाजपा नेता नरेंद्र पचौरी से साझा की तो अब मामले में एसपी यातायात से शिकायत की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

- यातायात पुलिस द्वारा चालान अभियान छेड़ा हुआ है। 15 दिन का नया अभियान यह भी है, जिनकी नंबर प्लेट मिटी हुई है और जो पुलिसकर्मी यातायात नियम तोड़ रहे हैं, उनके चालान कराए जा रहे हैं। वहीं जिनके चालान गलत हो गए हैं, वे आकर शिकायत दर्ज कराएं तो उन्हें तत्काल चालान पोर्टल से हटा दिया जाएगा। यह गलती अनजाने में हो जाती है।
- सतीश चंद्र, एसपी यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें