फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ का आरटीपीसीआर कोविड टेस्ट ही मान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटीजन किट जांच की विश्वसनीयता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच डीएम ने बृहस्पतिवार को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया। उन्होंने चिकित्सा विभाग के डाक्टर्स, पैरामेडीकल स्टाफ, लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स एवं अन्य स्टाफ का कोविड टेस्ट आरटीपीसीआर के माध्यम से होने पर ही मान्य करार देने के निर्देश दिए हैं। इधर, लापरवाही पर उन्होंने दीनदयाल अस्पताल के स्टफ को फटकार भी लगाई है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कोरोना की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ की एंटीजन जांच में रिपोर्ट संक्रमित आने पर मान्य नहीं होगी। आरटीपीसीआर से संक्रमित पाए जाने पर ही मान्य होगी। डीएम ने बताया कि दीनदयाल अस्पताल में कोविड बेड फुल होने की सूचना दी जा रही है। मगर, जांच में सामने आया है कि वहां अभी भी 63 बेड रिक्त हैं। सीएमएस दीनदयाल अस्पताल को यह निर्देश दिए हैं कि वह गलत सूचना देने वाले अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई करें। वहीं, उन्होंने दीन दयाल अस्पताल में लापरवाही और व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि जनता को इस अस्पताल से बहुत उम्मीद हैं। अगर यहीं ऐसा होगा तो इसके लिए कार्रवाई करने को मजबूर होना पड़ेगा।
पिछले दिनों अस्पताल के कैमरों को जनपद स्तर पर स्थापित इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर में ऑनलाइन जोड़ने के निर्देश दिए थे। अभी तक इस काम को नहीं किया गया है। इसको लेकर भी संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई है। 24 घंटे के भीतर सभी व्यवस्थाओं को निर्देश के मुताबिक दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कंट्रोल रूम प्रभारी स्मृति गौतम ने बताया कि जनपद में कोविड-19 से संक्रमित लक्षण रहित कुल 2188 मरीजों के सापेक्ष 1538 मरीज होम आईसोलेशन में रहते हुए ठीक हो गए हैं। वर्तमान में कुल 650 मरीज सक्रिय हैं। बैठक में एसएसपी सहित सीडीओ, सभी एडीएम व एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें