नौदेवी मंदिर के सामने स्थित दुकान से माता की चुनरी खरीदतीं महिलाएं।
- फोटो : samvad
19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र को लेकर शहरभर में तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजार में पूजन सामग्री और माता रानी की चुनरी, नारियल, शृंगार व अन्य सामान की दुकानों पर रौनक बढ़ने लगी है।
शहर के नाै देवी मंदिर, पथवारी देवी मंदिर, काली मंदिर, श्री वार्ष्णेय मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी सफाई और रंगाई-पुताई का काम शुरू हो गया है। मंदिर समितियों द्वारा विशेष सजावट, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की तैयार की जा रही है। आचार्य प्रकाश शास्त्री ने बताया है कि चैत्र नवरात्र माता की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। अधिकांश भक्त नौ दिन तक ज्योति जलाकर माता की उपासना करते हैं।