फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा नेहरू मदरसा में मंदिर मस्जिद निर्माण मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा नेहरू मदरसा में मंदिर-मस्जिद बनवाने की घोषणा कर चर्चा में आई पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी को एएमयू प्रशासन ने झटका दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मदरसा एएमयू की जमीन पर है, जिसे दस साल की लीज पर दिया गया है। वहां बिना अनुमति मंदिर निर्माण संभव नहीं है। सलमा अंसारी द्वारा अब तक मंदिर निर्माण के लिए कोई पत्र भी नहीं लिखा है।
विज्ञापन

चाचा नेहरू मदरसा की संचालिका सलमा अंसारी गत दिनों मदरसा में मंदिर एवं मस्जिद बनाने की घोषणा कर चर्चा में आई थीं। एएमयू प्रशासन के रुख से उन्हें जोर का झटका लगने वाला है। एएमयू के अधिकारियों का कहना है कि चाचा नेहरू मदरसा एएमयू की जमीन पर है और दस साल की लीज पर दिया गया है। वहां पर बिना अनुमति मंदिर-मस्जिद का निर्माण नहीं हो सकता। मदरसा प्रशासन द्वारा एएमयू को अभी तक इस संबंध में पत्र भी नहीं लिखा गया है।
जानकारों का कहना है कि पत्र देने के बाद भी मदरसा में मंदिर-मस्जिद बनाने की अनुमति देना संभव नहीं है। उसमें न्यायालय के आदेश बाधक बनेंगे। 2017 के बाद शिक्षण संस्थानों में धार्मिक स्थल के निर्माण परा रोक लगा दी गई थी। हालांकि सलमा अंसारी मीडिया से कह रही हैं कि उन्होंने लीज की अवधि 10 से बढ़ाकर 30 वर्ष करने के लिए एएमयू प्रशासन को लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें