फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: छुट्टी में भी जारी रहीं सेंट्रल बैंक शाखा के घपले की जांच, मैनेजर और बैंक मित्र अभी फरार

Sun, 30 Apr 2023 10:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ सेंट्रल बैंक नौरंगाबाद शाखा के घपले के दो दिन की जांच में कुल 41 खाता धारकों के खातों के 2.18 करोड़ रुपये गायब मिले हैं। वहीं एक करोड़ से अधिक की रकम पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के खाते से गायब है। आरोप है कि यह पैसा बैंक मैनेजर अमरजीत सिंह और सौरभ गुप्ता ने मिलकर हड़पा है। 
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक - फोटो : Central Bank
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के नौरंगाबाद की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में हुए घपले के बाद से गायब बैंक प्रबंधक व बैंक मित्र का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। रविवार को अवकाश के बाद भी पुलिस की जांच टीमें उन दोनों की खोज में जुटी रहीं। इसके लिए बैंक से लेकर जिले की सीमा तक के सभी सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। साथ में जांच के दौरान जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उनके आधार पर दबिश भी दी जा रही हैं।

विज्ञापन

 
घोटाले को लेकर मुख्य प्रबंधक आगरा कार्यालय से अपरबल सिंह की अगुवाई में आई जांच टीम रविवार को भी बैंक में रही। हालांकि रविवार को अवकाश होने के कारण कोई ग्राहक या शिकायत करने नहीं पहुंचा। मगर बैंक के अंदर खातों का विवरण देखा जाता रहा। इस दौरान खातों से हुए लेनदेन का ब्योरा खंगाला जाता रहा। 

बता दें कि दो दिन की जांच में कुल 41 खाता धारकों के खातों के 2.18 करोड़ रुपये गायब मिले हैं। वहीं एक करोड़ से अधिक की रकम पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के खाते से गायब है। आरोप है कि यह पैसा बैंक मैनेजर अमरजीत सिंह और सौरभ गुप्ता ने मिलकर हड़पा है। 
विज्ञापन


इधर, पुलिस ने भी इन दोनों के विषय में पूरा ब्योरा बैंक से मांगा है। संकेत हैं कि सोमवार को पुलिस को ब्योरा मिल जाएगा। इधर, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दो टीमें लगी हैं। सर्विलांस व सीसीटीवी की मदद से उन्हें खोजा जा रहा है। अभी बैंक से इनका ब्योरा नहीं मिला है। संकेत हैं कि सोमवार को ब्योरा मिल जाएगा। इसके बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें