विजडम पब्लिक सीनियर विंग में रविवार से शुरू हो रही अमर उजाला व शाहजी की सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग में चौके-छक्के लगेंगे। सुबह 11 बजे क्रिकेट लीग का शुभारंभ एसपी ग्रामीण शुभम पटेल करेंगे। लीग में पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग में महिलाएं व पुरुष एक साथ खेलेंगे।