विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एएमयू की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में ऐसी कोशिशों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एएमयू की 18 बीघे भूमि पर अवैध कब्जे हटाए गए। अब कटीले तार लगाए जाएंगे। 11 अप्रैल को यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. नईमा खातून ने सह कुलपति प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान, प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान, मेंबर इंचार्ज (प्रॉपर्टी) प्रो. आसिफ खान, मेंबर इंचार्ज (लैंड एंड गार्डन्स) प्रो. अनवर शहजाद के साथ भूमि का जायजा लिया।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. नईमा खातून ने कहा कि यूनिवर्सिटी की भूमि की सुरक्षा के सभी उपाय किए जाएंगे। कंटीले तार लगाकर उसकी सुरक्षा की जाएगी। अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई प्रॉपर्टी कार्यालय और लैंड एंड गार्डन्स विभाग ने समन्वित रूप से की है। लोगों ने अपने पशु आदि अन्य वस्तुओं को यूनिवर्सिटी की भूमि से हटा लिया।