फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एसएन और बीबी फातिमा हॉल के रास्ते पर लगेंगे सीसीटीवी

विज्ञापन
एसएन और बीबी फातिमा हॉल के रास्ते पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे। अमर उजाला - फोटो : samvad
विज्ञापन
एएमयू के सराेजनी नायडू (एसएन) हॉल और बीबी फातिमा हॉल के लिए जाने वाले रास्ते पर अब सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। रविवार को यहां एक शोहदे को पकड़े जाने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यह फैसला लिया है। रास्ते की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन



प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने बताया कि आरोपी अब्दुल्ला पिछले डेढ़ महीने से हॉल में आने-जाने वाली छात्राओं पर फब्तियां कसता था और रास्ते में छात्राओं का पीछा भी करता था। हॉल में जाने की भी कोशिश कर चुका है। इसलिए अब फैसला लिया गया है कि सराेजनी नायडू हॉल और बीबी फातिमा हॉल के रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस रास्ते का निरीक्षण प्रॉक्टोरियल टीम करेगी। यहां पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर पाबंदी लगा दी गई है।


बता दें कि रविवार को शहर की पुरानी चुंगी निवासी आरोपी अब्दुल्ला फजलू को प्रॉक्टोरियल टीम ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें