फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: घायल साथी पर लगाया ऋषभ की हत्या का आरोप, जट्टारी में निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
गौतमबुद्धनगर में हुए हादसे में जान गंवाने वाले ऋषभ अत्री (25) के परिजनों ने स्कॉर्पियो चला रहे भाजपा जिलाध्यक्ष के भतीजे पर ऋषभ की हत्या का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में सोमवार की देर शाम कस्बा जट्टारी में कैंडल मार्च निकाला गया। लोग ऋषभ को न्याय दो के नारे लगा रहे थे। घटना में भाजपा जिलाध्यक्ष का भतीजा गुरुदेव उर्फ गोलू घायल हुआ है।
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर के नॉलेज पार्क स्थित शारदा अस्पताल के पास शुक्रवार रात स्कॉर्पियो कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें जट्टारी निवासी ऋषभ अत्री (25) की मौत हो गई और स्कॉर्पियो चला रहा भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला का भतीजा गुरुदेव उर्फ गोलू घायल हो गया था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह महज एक सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश है। परिजनों ने गोलू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए घटना के वीडियो में वाहन की गति और टक्कर की तीव्रता साफ देखी जा सकती है। हादसे के बाद चालक गोलू स्कॉर्पियो से निकलकर विपरीत दिशा में भागता हुआ दिखाई दिया, जबकि पिछली सीट पर बैठा ऋषभ स्कॉर्पियो के नीचे दब गया था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से पुलिस की ओर से कोई ठोस सुनवाई नहीं हुई है, जिसके कारण वे दोबारा शिकायती पत्र देने की तैयारी कर रहे हैं।
सोमवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे ऋषभ के परिजनों और कस्बे के सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान ऋषभ को न्याय दो... के नारे भी लगाए गए। कैंडल मार्च में शामिल हुए मृतक के बड़े भाई गगन अत्री, जो वर्तमान में भारतीय वायुसेना में अंडमान निकोबार में तैनात हैं, ने गंभीर आरोप लगाए। गगन अत्री ने कहा कि मेरे निर्दोष भाई की हत्या की गई है। वायरल वीडियो को देखने से स्पष्ट होता है कि इस मामले में पुलिस लापरवाही बरत रही है। आशंका है कि इस घटना में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च के दौरान पूर्व चेयरमैन चौधरी मनवीर सिंह, दिनेश अत्री (पिता), सागर चौधरी, जौनी चौधरी, गौरव चौधरी, विकास मित्तल, जिग्नेश गोयल, गरिमा चौधरी, अभिषेक वर्मा, हरिकेश चौधरी, टीटू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें