बरौली विधायक दलवीर सिंह अपनी विधायक निधि से नगला गिरधारी की 300 मीटर की कच्ची सड़क को सीसी बनवाएंगे। इस बारे में विधायक ने सीडीओ को प्रस्ताव भेजा है।
गौरतलब है कि नगला गिरधारी के युवाओं द्वारा स्मार्ट विलेज मुहिम छेड़ने के एलान के साथ गांव की इस सड़क का मामला उठाया था। इसे सर्वप्रथम अमर उजाला ने 14 जनवरी के अंक में प्रकाशित किया था।
स्मार्ट विलेज के मंडल संयोजक सचिन चौधरी के नेतृत्व में बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह से उनके एडीए स्थित आवास पर मिला और सड़क आैर नाली निर्माण के लिए मांग पत्र सौंपा।
इस पर विधायक ने अपनी विकास निधि से निर्माण संबंधी प्रस्ताव सीडीओ को जारी कर दिया। इस दौरान मुख्य संरक्षक हरीश बेताब, समाजसेवी रामबाबू सिंह, मुहिम संरक्षक विपिन चौधरी आदि थे।