फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई रिजल्ट : 99.6% लाकर जीडी पब्लिक स्कूल की डीनू कुमारी ने किया जिला टॉप

विज्ञापन
अच्छे परीक्षा परिणाम के बाद जश्न मनाते छात्र-छात्राएं। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बिना मैरिट बुधवार को कक्षा 10वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। स्वास्थ्य सेवाओं में सेवा का मन बना चुकीं जीडी पब्लिक स्कूल की छात्रा डीनू कुमारी ने 99.6 फीसदी अंक लाकर जिला टॉप किया है। इसके बाद जिला टॉपरों में दूसरा स्थान ओएलएफ स्कूल के राजुल झा ने 99 फीसदी अंक लाकर प्राप्त किया है। विजडम पब्लिक स्कूल की अनुभा सिंघल और कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के आदित्य सिंह ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

बुधवार को जारी सीबीएसई 10वीं के नतीजों में जीडी पब्लिक स्कूल की छात्रा डीनू कुमारी 500 में से 498 नंबर लाकर 99.6 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप किया है। डीनू ने बताया कि वह स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा करना चाहती हैं। वहीं अवर लेडी ऑफ फातिमा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के राजुल झा ने 500 में से 495 अंकों के साथ 99 फीसदी अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। विजडम पब्लिक स्कूल की अनुभा सिंघल और कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के आदित्य सिंह ने 500 में से 494 नंबर लाकर 98.8 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान कायम किया है। चूंकि सीबीएसई ने कोई मैरिट नहीं जारी की है। ऐसे में यह पता नहीं लगाया जा सकता है कि डीनू ने रीजन में कौन सा स्थान प्राप्त किया है, लेकिन नंबरों के आधार पर कहा जा सकता है कि डीनू नोएडा रीजन में सर्वाधिक अंक लाने वालों में शुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें