फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई की गृह व आगरा विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 2 अप्रैल तक स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं व सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) की गृह परीक्षाएं 18 मार्च से दो अप्रैल 2020 तक स्थगित की दी गई है। इसके साथ ही प्री-पीएचडी कोर्स की प्रस्तावित परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि कक्षा 10 व 12 की बोर्ड परीक्षा छोड़कर बाकी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा स्थगित कर दी गई है। विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं दो मार्च को शुरू हुईं। यह 25 अप्रैल तक चलनी थीं। इस अवधि में परीक्षा के कुल 40 दिन थे, इनमें से नौ की ही परीक्षाएं हो पाई हैं। 14, 15 और 16 मार्च की परीक्षाएं प्रश्नपत्र आउट होने की आशंका पर स्थगित कर दी गई हैं। परीक्षाएं स्थगित होने का असर मूल्यांकन पर भी पड़ेगा। मुख्य परीक्षा के अलावा विश्वविद्यालय की प्री-पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षाएं 26 और 28 मार्च को प्रस्तावित थीं। इन्हें भी स्थगित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि स्थगित परीक्षाओं की नई तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।
सीबीएसई : आज भी होगी 10वीं की परीक्षा
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) की 10वीं की परीक्षा बुधवार को होगी। इसी तरह 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं होती रहेंगी। ऐसा दिशा-निर्देश सीबीएसई पहले ही दे चुका है।
विज्ञापन

संत फिदेलिस स्कूल के परीक्षा प्रभारी टॉम के मैथ्यू ने बताया कि बुधवार को 10वीं के एसएसटी (सामाजिक अध्ययन) की परीक्षा है, जो अपने निर्धारित समय पर होगी। अवर लेडी ऑफ फातिमा स्कूल (ओएलएफ) के प्रशासन ने बताया कि बुधवार को 10वीं की परीक्षा होगी।
कक्षा में केवल 12 परीक्षार्थी बैठेंगे : प्रवीन
पब्लिक स्कूल डेवलेपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने कहा कि 10वीं परीक्षा अपने निर्धारित समय पर होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा कक्ष में 24 की बजाय 12 परीक्षार्थी बैठाए जाएंगे। परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों के के हाथों को सेनीटाइज किया जाएगा। कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के बच्चों को अर्द्धवार्षिक परीक्षा के आधार उन्हें प्रमोट कर दिया जाएगा।
19 मार्च से होने वाली संस्कृत परीक्षा स्थगित
उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2020 की परीक्षाएं 19 मार्च से तीन अप्रैल के मध्य होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण यह परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्व वित्तपोषित मान्यता प्राप्त वित्त विहीन, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत विद्यालय व अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय व महाविद्यालय, तकनीकी संस्थानों में शिक्षण कार्य व गृह परीक्षाएं 2 अप्रैल तक स्थगित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें