फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं में लहराया लड़कियों का परचम

Tue, 26 May 2015 01:40 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं के नतीजों पर भी लड़कियों ने अपना नाम लिख दिया। पहले नंबर से लेकर पांचवें नंबर तक लड़कियां ही लड़कियां छाई हुई हैं। जिले में सिर्फ दूसरा स्थान एक छात्र के साथ साझा किया है।

दूसरे स्थान पर डीपीएस का छात्र निशेंद्र 95.4 प्रतिशत और महर्षि विद्या मंदिर की छात्रा शिवानी श्रीवास्तव 95.4 प्रतिशत नंबर के साथ काबिज हुए हैं।

 तीसरे स्थान पर अलबरकात की छात्रा नौशीन खान 95.2 प्रतिशत नंबर के साथ तीसरे स्थान पर रही हैं। टॉप टेन में तीन टॉपर अकेले डीपीएस के हैं।

 इस बार मेधावी छात्रों में ब्ल्यू बर्ड और अलबरकात स्कूल ने भी जगह बनाई है। सीबीएसई ने दोपहर 12 बजे रिजल्ट जारी करने की घोषणा की थी। लेकिन एक घंटे की देरी से एक बजे रिजल्ट जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रिजल्ट जारी करने के बदले तरीके से स्कूल-कॉलेज प्रबंधकों को रिजल्ट डाउनलोड करने में खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा। दोपहर तीन से चार बजे तक रिजल्ट डाउनलोड हो सका। जिले से 12वीं की परीक्षा के लिए 3500 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। जिसमें से 3266 परीक्षार्थी ही पास हुए। जिले का रिजल्ट 93.88 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें