सीबीएसई 12वीं के परिणाम घोषित हुए। दिल्ली पब्लिक स्कूल की शुभिता श्रीवास्तव ने 98 फीसदी अंक पाकर जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे इंतजार के बाद आए रिजल्ट में अलीगढ़ के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की छात्रा शुभिता श्रीवास्तव ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है।
विज्ञापन
शुभिता की इस उपलब्धि से स्कूल और परिवार में उत्साह का माहौल है। शिक्षकों ने इसे मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का परिणाम बताया। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने अंक जानने के लिए सुबह से ही उत्सुक नजर आए। कई विद्यार्थियों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया, जिससे स्कूलों में जश्न का माहौल रहा।
स्कूल प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग का भी परिणाम है। टॉपर्स ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन और परिवार के समर्थन को दिया। सीबीएसई 12वीं के नतीजों में इस बार भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है।