फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः संत फिदेलिस स्कूल के अक्षत ने किया जिला टॉप

विज्ञापन
ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में परीक्षा पास होने की खुशी में उछल पड़े छात्र। अ - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने मंगलवार को दसवीं का परिणाम जारी किया तो अच्छे अंक पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। जिला स्तर पर तैयार हुई रैंकिंग के हिसाब से संत फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अक्षत भारद्वाज ने 99.5 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप किया है। ओएलएफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ध्रुवी वार्ष्णेय और बाबूजी कान्वेंट स्कूल, जट्टारी के कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, संत फिदेलिस स्कूल के अरुण राजपूत तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कोरोना के चलते सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के परीक्षार्थियों को प्रमोट कर दिया था। जिले में सीबीएसई से संबद्ध 84 स्कूल हैं, जिनमें 2020-21 सत्र के लिए कुल 8699 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। विद्यालयों की ओर से छात्र-छात्राओं के आंतरिक मूल्यांकन के साथ छमाही व प्री-बोर्ड परीक्षाओं के अंकों को जोड़कर रिजल्ट तैयार किया गया है। इसके आधार पर ही बोर्ड ने परिणाम जारी किया है। जारी हुए परिणाम के अनुसार जिला स्तर पर टॉप 10 की सूची तैयार हुई तो कुल 21 छात्र-छात्राओं ने सूची में अपनी जगह सुनिश्चित की है।
संत फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अक्षत भारद्वाज ने 99.5 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप किया। अवर लेडी ऑफ फातिमा (ओएलएफ) सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ध्रुवी वार्ष्णेय और बाबूजी कान्वेंट स्कूल जट्टारी के कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से 99.3 फीसदी अंक लाकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि संत फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अरुण राजपूत 99.2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। परिणाम जारी होते ही मेधावियों को उनके टॉप होने की सूचना मिली तो बच्चों के साथ परिजन काफी प्रफुल्लित नजर आए। अगर किसी विद्यार्थी को अंकों या परिणाम को लेकर संशय है तो वह बाद में उस विषय की इंप्रूवमेंट परीक्षा दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें