फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: सेंट्रल जीएसटी दफ्तर में सीबीआई का छापा, मोबाइल किए बंद, देर रात तक चलती रही कार्रवाई

Fri, 06 Oct 2023 03:39 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

टीम देर रात तक 11 बजे तक अंदर मौजूद रही। अंदर से विभागीय सूत्रों से मिली खबर के अनुसार सीबीआई टीम ने सीजीएसटी के तीन से चार अधिकारी/कर्मचारियों को रडार पर लिया है। जिनसे अलग-अलग पूछताछ की गई। मौके से करीब तीन लाख रुपये नकदी भी बरामद होने की चर्चा है।
विज्ञापन
अलीगढ़ के सेंट्रल जीएसटी का कार्यालय, जहां पड़ा सीबीआई छापा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई टीम ने बृहस्पतिवार सुबह अलीगढ़ महानगर के लालडिग्गी स्थित सेंट्रल जीएसटी कार्यालय पर छापा मारा और कार्यालय को अंदर से बंद कर लिया। पूरे दिन यहां आवाजाही बंद रही। कार्यालय में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल भी बंद रहे। देर रात कार्रवाई जारी थी और टीम सीजीएसटी के कुछ अधिकारियों को हिरासत में लेकर जाने की तैयारी कर रही थी।

विज्ञापन


जांच के पीछे किसी अधिकारी के भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत होने की बात कही जा रही है। कार्यालय से कुछ नकदी बरामद होने की भी बात कही जा रही है। हालांकि इस मामले में किसी स्तर से अधिकारिक पुष्टि नहीं है। देर रात समाचार लिखे जाने तक टीम कार्यालय के अंदर मौजूद थी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे दिल्ली-गाजियाबाद से आई सीबीआई की एक टीम ने सेंट्रल जीएसटी दफ्तर को घेर लिया। इसके बाद अधिकारियों/कर्मचारियों के अंदर आते ही टीम ने वहां शिकंजा कसना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में अधिकारियों व कर्मचारियों के मोबाइल बंद कराकर उन्हें कब्जे में ले लिया। जो अधिकारी-कर्मचारी बाहर थे, उनके विषय में कोई जानकारी नहीं की। इस दौरान न तो किसी को अंदर आने दिया गया और न ही किसी को बाहर आने दिया। इस दौरान टीम के कुछ सदस्य करीब पांच बजे चले गए, लेकिन कुछ देर बाद वे वापस आ गए। 

टीम देर रात तक 11 बजे तक अंदर मौजूद रही। अंदर से विभागीय सूत्रों से मिली खबर के अनुसार सीबीआई टीम ने सीजीएसटी के तीन से चार अधिकारी/कर्मचारियों को रडार पर लिया है। जिनसे अलग-अलग पूछताछ की गई। मौके से करीब तीन लाख रुपये नकदी भी बरामद होने की चर्चा है। इन सभी को देर रात कागजी औपचारिकताएं पूरी कर साथ ले जाने की तैयारी चल रही थी।

दिन भर की जांच के बाद देर रात मंगाए दस्तावेज

बृहस्पतिवार सुबह चार गाड़ियों में करीब 12 से अधिक अधिकारियों की सीबीआईटी अलीगढ़ पहुंची और सीजीएसटी कार्यालय पर कार्रवाई शुरू की। शाम तक तो तस्वीर साफ नहीं थी, मगर देर शाम यह बात उजागर हुई।

सुबह से जांच कर रही टीम देर रात सीजीएसटी के एक अधिकारी को अपने साथ गाड़ी से लेकर गई और कुछ देर बाद काफी दस्तावेजों सहित वापस लेकर आई। अब टीम उन्हें कहां लेकर गई, यह तो साफ नहीं हुआ। मगर चर्चा है कि अधिकारी के आवास से टीम यह दस्तावेज साथ लेकर आई है, जो जांच का हिस्सा हैं।



सीबीआई टीम किस मामले में आई, इसकी बेशक देर रात तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। मगर विभागीय सूत्रों की मानें तो यह टीम यहां से जुड़ी भ्रष्टाचार की एक शिकायत और एनसीआर के किसी जमीन घोटाले से जुड़ी जांच में आई थी। बताया गया है कि महकमे के काफी बड़े औहदे पर मौजूद अधिकारी पर जांच टीम ने शिकंजा कसा है। सच क्या है ये तो सीबीआई साफ करेगी और आगे क्या होगा, इस विषय में स्थानीय कार्यालय के अधिकारी पूरी तरह अंजान हैं। सीबीआई सूत्र बताते हैं कि शुक्रवार को इस विषय पर गाजियाबाद में लिखा पढ़ी पूरी कर आगे कार्रवाई तय की जाएगी।

मैं निजी काम से आज सुबह से आगरा में हूं। इतना पता चला है कि दफ्तर में सीबीआई टीम पहुंची है और किसी अधिकारी के विषय में कोई शिकायत हुई है। इसी को लेकर जांच करते हुए टीम कुछ घंटे रुकी है। इस दौरान मौजूद पूरे स्टाफ के मोबाइल तक बंद करा दिए गए। इसलिए ज्यादा किसी से बात नहीं हो सकी। अब किसी को साथ ले गई या नहीं, ये बात स्पष्ट नहीं हो सकी है।-एसके माहौर, असिस्टेंट कमिश्रर, सेंट्रल जीएसटी अलीगढ़
विज्ञापन

सुबह से सब अंजान, देर रात सब हैरान

सेंट्रल जीएसटी का कार्यालय शहर में जिस इलाके में है, वह बेहद व्यस्त इलाका है। आसपास में कुछ दुकानें और आवास भी हैं। कार्यालय पसिर में नए कार्यालय का निर्माण भी हो रहा है। जब वहां लोगों से जानकारी की गई तो इतना ही पता चला कि सुबह नौ बजे से कोई टीम बाहर से विभागीय जांच के लिए आई है। बाकी इसके अलावा कोई कुछ नहीं बता सका। मगर जैसे-जैसे शाम होने लगी और अंदर से सीबीआई टीम का ही एक कर्मचारी बार-बार पीने के लिए पानी व खाने पीने की अन्य वस्तुएं दुकान से लेकर जाने लगा, तब जाकर लोग हैरान हुए। तक कानाफूसी से यह बात बाहर आई कि यह सीबीआई टीम है और किसी भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में अधिकारियों को हिरासत में लेकर जाने की तैयारी में है। देर रात टीम ने खाना भी वहीं मंगवाया।



अंदर मौजूद लोगों के करीबियों और रिश्तेदारों का जमावाड़ा लगा
शाम तक तो सब कुछ सामान्य रहा। मगर जब शाम को दफ्तर बंद होने के समय के बाद भी अंदर मौजूद स्टाफ के लोग बाहर नहीं गए और उनके मोबाइल तक बंद रहे, तब उनके करीबी व रिश्तेदार जानकारी करने वहां पहुंचे। मगर अंदर प्रवेश न मिलने पर सभी हैरान हुए। इसके बाद देर रात उनके विषय में खबरें छनकर बाहर आने लगीं। हालांकि यह उन्हें स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि किन लोगों को सीबीआई ने रडार पर लिया है। किन लोगों पर कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें