फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: कैंपस में फायरिंग पर एएमयू ने झाड़ा पल्ला, 15 पर कराया गया मुकदमा, अपराधी टिप्पा गिरफ्तार

Wed, 04 Oct 2023 03:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू में फायरिंग मामले को लेकर घायल पक्ष की ओर से पंद्रह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं इस फायरिंग के बाद कैंपस में रंगबाज गुटों में वर्चस्व को लेकर तनातनी के हालात बने हुए हैं। वहीं एक आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में सोमवार देर रात दो गुटों में भिड़ंत के दौरान हुई फायरिंग में एएमयू इंतजामिया फिर पल्ला झाड़ती दिख रही है। साफ कहना है कि यह झगड़ा बाहरियों का है। इसमें दोनों ओर से कोई एएमयू का छात्र नहीं। इधर, मामले में घायल पक्ष की ओर से पंद्रह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं इस फायरिंग के बाद कैंपस में रंगबाज गुटों में वर्चस्व को लेकर तनातनी के हालात बने हुए हैं। वहीं एक आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


ये घटना सोमवार रात साढ़े दस बजे से शुरू हुई। पहली बार में वीएम हॉल में बर्थ डे पार्टी मना रहे कुछ युवकों पर दूसरे गुट ने फायरिंग कर दी। बाद में उन्हें एसएस नार्थ हॉल में समझौते के नाम पर बुलाया तो वहां फिर से झगड़ा हुआ और दोनों ओर से फायरिंग हुई। इस झगड़े में तीन मुरादाबाद के डॉ सादिक, नगला पटवारी के फिरोज आलम व अब्दुल्ला गोली लगने से जख्मी हो गए। इधर, इस मामले में जयगंज खाई डोरा के मो.बाबर की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें कहा गया है कि वह अपने जख्मी तीनों साथियों संग एसएस नार्थ में मौजूद था और बातचीत कर रहा था। 

तभी नामजद हमलावर होकर आए और फायरिंग कर दी। इस दौरान तीनों साथी जख्मी हो गए। फायरिंग पुरानी रंजिश में किए जाने का उल्लेख किया है। इनमें मो.सादिक एक निजी कॉलेज का छात्र है, जबकि फिरोज एएमयू का पूर्व कर्मचारी बताया गया है। कार्यवाहक सीओ तृतीय संजय जायसवाल के अनुसार प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कारणों को लेकर जांच व आरोपियों की तलाश जारी है। एक नामजद आरोपी अकरम टिप्पा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, कैंपस के माहौल को देखते हुए मंगलवार को दिन भर फोर्स भी तैनात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये किए गए नामजद

गोल मार्केट जमालपुर का अकरम टिप्पा, ऊपरकोट पठान मोहल्ला का कासिफ हाजी, धनीपुर का मयंक ठाकुर, जमालपुर का कासिफ, गोल मार्केट आंशू, सहावर कासगंज का अनस, बदायूं का सलमान ककराला व आलमदार, भुजपुरा का मुजाहिद, अब्दुल्ला व इकबाल, भमोला का अन्ना, संभल का अमान चौधरी, जमालपुर का जैद उर्फ अल्तमश व शेहबाज उर्फ लंबा।

एएमयू के छात्र गुटों में फिर अपराधियों की एंट्री
बार-बार के शोर और हाईकोर्ट तक की तल्ख टिप्पणी के बावजूद एएमयू में बाहरियों व अपराधियों की एंट्री नहीं रुक पा रही। अब छात्र गुटों में वर्चस्व को लेकर चल रही खींचतान में रात यह झगड़ा हुआ है। घायल व आरोपी पक्ष के लोग दो छात्र नेता खेमों से जुड़े हैं, ये बात कैंपस में खुलकर चर्चाओं में है। एक गुट पर कुछ औहदेदारों का और दूसरे गुट पर दूसरे औहदेदारों का हाथ है। दोनों में वर्चस्व को लेकर टकराव के हालात बन रहे हैं।

जो आंदोलन कुछ समय से कैंपस में चल रहा है, उसमें भी दखल इस विवाद का कारण है। इनमें गिरफ्तार किया गया अकरम टिप्पा कुख्यात अपराधी है। उस पर कई संगीन अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पिछले दिनों एक डॉक्टर के घर पर हमले में वह जेल गया था, जिसमें उस पर गैंगस्टर और रासुका तक में कार्रवाई हुई थी। इसके अलावा सलमान ककरारा, आंशू, मयंक ठाकुर, अन्ना, जैद अल्तमश आदि पर संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जैद उर्फ अल्तमश तो प्रॉक्टर कार्यालय पर दोहरे हत्याकांड तक में है।

एएमयू के कोई नाता नहीं
रात को झगड़ा हुआ है, उसका एएमयू से कोई नाता नहीं है। बाहरियों में भिड़ंत हुई है। ये कैंपस में कैसे आए, इसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी आदि की मदद से कार्रवाई के लिए पुलिस का सहयोग किया जाएगा।-प्रो.वसीम अली, प्रॉक्टर एएमयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें